यह पोर्टल उपयोगी लगे तो अपने परिवार और मित्रों के साथ साझा करें।
जनहित मार्गदर्शिका
उपलब्ध योजनाएँ
कोरबा जिला में शिक्षा विभाग द्वारा वॉकिंग इंटरव्यू के तहत अतिथि शिक्षक भर्ती विज्ञापन जारी किया गया
दिनांक 10.10.2026 को कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी कोरबा द्वारा वॉकिंग इंटरव्यू के तहत अतिथि शिक्षक की भर्ती स्थान सेजेस हिंदी मध्यम एनसीडीसी कोरबा में 10:30 से 12:00 तक पंजीयन एवं 12:00 के बाद इंटरव्यू का आयोजित किया जाएगा। अधिक जानकारी हेतु विस्तृत निर्देश के लिंग पर क्लिक कर देख सकते हैं या संबंधित विभाग से संपर्क कर प्राप्त किया जा सकता है ।
जिला पंचायत कोरबा द्वारा भर्ती कम्प्यूटर प्रोग्रामर एवं कार्यक्रम अधिकारी के पद हेतु
, आवेदन की अंतिम तिथि - 23 अक्टूबर 2026, विज्ञापन में आयु न्यूनतम 21 वर्ष एवं अधिकतम 35 वर्ष रखी गई है; छत्तीसगढ़ शासन के नियमानुसार आयु में छूट लागू होगी। आवेदन पंजीकृत डाक/स्पीड पोस्ट से जिला पंचायत कोरबा को भेजना है।, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत कोरबा, छत्तीसगढ़ — विज्ञापन में निर्धारित प्रारूप में आवेदन भेजना है। व्यक्तिगत रूप से आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। अधिक जानकारी हेतु निचे दिये गये लिंक पर क्लिक कर प्राप्त कर सकेते है या संबंधित विभाग से सम्पर्क कर।
व्याख्याता – 854 पद (E एवं T संवर्ग) की भर्ती
लोक शिक्षण संचालनालय / CGSSB – पूरे छत्तीसगढ़ हेतु व्याख्याता – 854 पद (E एवं T संवर्ग) की भर्ती विज्ञापन जारी किया गया है। जिसका अंतिम तिथि 26 अक्टूबर 2026, शाम 5 बजे तक है। ऑनलाईन आवेदन करने हेतु लिंक पर क्लिक करे या उक्त विभाग से सम्पर्क कर जानकारी प्राप्त किया जा सकता है।

भुइयां एवं भू नक्शा के तहत अपने जमीन की जानकारी प्राप्त कर सकते है
नागरिक जिला कलेक्टर कार्यालय, उप-विभागीय कार्यालय और तहसील कार्यालय और सीएससी केंद्र से कम्प्यूटरीकृत / डिजिटलीकृत पी-II , बी -I फॉर्म एवं नक्शा प्राप्त कर सकते हैं। पी-II और बी -I फॉर्म एवं नक्शा ऑनलाइन प्राप्त करने के लिए नीचे लिंक पर जाएं:
दिशा (नीट एवं जेईई नि: शुल्क अवासीय कोचिंग सुविधा)
दिशा (नीट एवं जेईई नि: शुल्क अवासीय कोचिंग सुविधा) हेतु दावा - आपत्ति की सूची देखे।

स्वामी विवेकानंद जिला खनिज न्यास शिक्षा प्रोत्साहन योजना
जिला कोरबा में स्वामी विवेकानंद जिला खनिज न्यास शिक्षा प्रोत्साहन योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी छात्र को सहायता प्रदाय करना। इसका उद़देश्य उच्च शिक्षा के अवसरों का विस्तार करना, आर्थिक बाधाओं को दूर करना तथा खनन प्रभावित क्षेत्रों के विद्यार्थियों का शैक्षणिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण सुनिश्चित करना है। आवेदन पत्र का प्रारूप डाउनलोड कर सकते हैं, अधिक जानकारी हेतु कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी कोरबा में संपर्क किया जा सकता है।

दिशा (नीट एवं जेईई नि: शुल्क अवासीय कोचिंग सुविधा)
जिला कोरबा में दिशा (DISHA & DMF Initiative for Students' Higher Education Achievement) के तहत शासकीय विद्यालय में अध्ययनरत 10वीं उत्तीर्ण 11वीं प्रवेशित विज्ञान एवं गणित संकाय के विद्यार्थी को 2 वर्ष का एवं 12वीं उत्तीर्ण ड्रॉपर विद्यार्थियों को 1 वर्ष का NEET एवं JEE की निःशुल्क आवासीय कोचिंग सुविधा उपलब्ध कराने की पहल की गई है। अधिक जानकारी हेतु गाईड लाइन अपलोड किया गया है। डाउनलोड कर सकते है।
मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना
मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना का प्रारंभ वर्ष 2012 से संचालित है।
बच्चों के लिए उत्कृष्ट खेल प्रोत्साहन योजना
यदि श्रमिक का बच्चा खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करता है, तो उसके लिए भी आर्थिक सहायता का प्रावधान है।
निर्माण श्रमिकों के बच्चों हेतु निःशुल्क गणवेश एवं पुस्तक-कॉपी सहायता
निर्माण श्रमिकों के बच्चों हेतु निःशुल्क गणवेश एवं पुस्तक कॉपी हेतु सहायता राशि योजना संचालित है। इसका प्रारंभ वर्ष 2022 से हुआ है।
मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना
यह पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों को स्कूल से लेकर उच्च शिक्षा तक छात्रवृत्ति देने की योजना है। यह योजना 2010 से संचालित है। इसकी अधिक जानकारी हेतु अधिकारी बेब पोर्टल का विजिट करे।
सूचना उपयोग करने से पहले सत्यापन करें
पात्रता, तिथि और आवेदन प्रक्रिया बदल सकती है। आवेदन से पहले संबंधित सरकारी पोर्टल या विभाग से पुष्टि करें।